🚨 हरदोई में दिवाली से पहले खाद्य विभाग का बड़ा छापा, 17.5 कुंतल संदिग्ध सोनपापड़ी सीज!
📍 हरदोई, उत्तर प्रदेश।
दीपावली के त्योहार से पहले मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को बिलग्राम रोड स्थित शंकर बक्शी पुरवा में एक प्रतिष्ठान पर छापेमारी कर करीब 1 लाख 74 हजार रुपये कीमत की 17.5 कुंतल संदिग्ध सोनपापड़ी सीज की गई।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा कुमार गुंजन के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान खाद्य पदार्थों के तीन नमूने भी जांच के लिए लिए गए। अधिकारियों के मुताबिक, प्रतिष्ठान में सिंथेटिक रंग और अन्य संदिग्ध पदार्थ भी मिले हैं।
बताया गया कि प्रतिष्ठान संचालक संदीप गुप्ता कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गया। खाद्य विभाग की ओर से प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई भी की जा रही है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दीपावली तक मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
⚠️ सवाल यह है कि त्योहारों के दौरान लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर कब पूरी तरह लगाम लगेगी?
📢 मिलावटखोरी के खिलाफ जागरूक रहें, सुरक्षित खाद्य पदार्थ खरीदें।
City News 24 Live
जज्बा सच दिखाने का।
#Hardoi #FoodDepartment #FoodSafety #Sonpapdi #HardoiNews #CityNews24Live
Hardoi, Hardoi | Nov 1, 2026