कुशीनगर: पति व ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग विवाहिता डेढ़ साल के मासूम बच्चे के साथ धरने पर बैठी
कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 चित्रगुप्त नगर धुआं टिकर का एक मामला सामने आया है, जहाँ एक विवाहिता पति और घर वालों की प्रताड़ना से तंग आकर अपने डेढ़ साल के मासूम बच्चे के साथ घर के दरवाजे पर अनशन कर रही है।
तेज बारिश के बीच बरसाती तानकर कर रही अनशन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाहिता तेज बारिश के बीच बरसाती तानकर अपने दरवाजे पर ही धरने पर बैठी है। आरोप है कि प्रशासन से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से दुखी होकर उसे यह कदम उठाना पड़ा।
घर में ताला बंद कर फरार हुए पति और ससुराल वाले
पीड़िता का यह भी आरोप है कि घरवाले और पति उसे घर से बाहर निकालकर मुख्य दरवाजे पर ताला बंद कर फरार हो गए हैं। इस गंभीर मामले के बावजूद अभी तक मौके पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुँचा है, जिससे स्थानीय लोगों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
Hardoi, Hardoi | Oct 31, 2026