Public App Logo
Profile Picture

Ambar Verma

@usr99426380
553Followers
0Following
सपाइयों ने फूंका चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला
ई रिक्शा व्यापारियों की समस्याओं को लेकर एआरटीओ से मिले सपा नेता

हरदोई। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव रामज्ञान गुप्ता ने ई-रिक्शा डीलर व्यापारियों के साथ हरदोई सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद कुमार सिंह से ई -रिक्शा चालकों एवं ई रिक्शा डीलरों की समस्याओं को लेकर मुलाकात की।
सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने बताया कि हरदोई के एआरटीओ द्वारा ई रिक्शा चालकों से ई रिक्शा ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्रस्तुत किए जाने के बाद ही पंजीकरण होगा ई रिक्शा ट्रेनिंग सर्टिफिकेट बनवाने के लिए 10000 से 12000 ई रिक्शा चालक से लिया जाता है जबकि सरकारी फीस 1500 से 2000 तक आती है लगभग 3 महीने से कोई ई रिक्शा का हरदोई  एआरटीओ में पंजीकरण नहीं किया गया है जबकि शासन से कोई ऐसा रूल नहीं बनाया गया है कि वाहन के पंजीकरण के समय किसी भी प्रकार का कोई ड्राइविंग लाइसेंस या ट्रेनिंग सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया जाए। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है आम जनमानस त्रस्त हो चुका है। 
 सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में जो भी नियम कानून बनते हैं सब गरीबों के लिए बनाए जाते हैं गरीबों का उत्पीड़न किया जा रहा है भाजपा सरकार में गरीब और गरीब होता जा रहा है। ई-रिक्शा के अलावा किसी अन्य वाहन के पंजीकरण में ड्राइवर लाइसेंस या सर्टिफिकेट का कोई नियम आरटीओ द्वारा नहीं बनाया गया है सिर्फ ई रिक्शा चालकों  पर ही क्यों लागू किया जा रहाहै..??
उन्होंने बताया सभी ई रिक्शा डीलरों को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है व्यापारी आज अपने को भाजपा सरकार से ठगा महसूस कर रहा है ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार की मंशा है कि गरीब कभी अपने रोजगार का साधन न जुटा पाए।
 उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में गरीबों को अखिलेश यादव जी द्वारा निशुल्क रिक्शा वितरण किये गये थे भाजपा सरकार में गरीबों को रोड पर ई रिक्शा प्रशासन चलने नहीं दे रहा है प्रतिदिन रिक्शा सीज और चालान कर दिए जाते हैं एआरटीओ ऑफिस द्वारा ई रिक्शा चालकों को आरसी नहीं दी जा रही है
 जिससे गरीब बहुत परेशान है।
रामज्ञान गुप्ता ने बताया कि ई रिक्शा डीलरों के ई रिक्शा लंबित पंजीकरण जो तीन माह से रोके गए हैं अगर जल्द ही पंजीकरण नही किए गए तो सभी व्यापारी अनिश्चित कालीन हड़ताल और धरना पर बैठेगे।
 इस मौके पर व्यापारी मुख्य रूप से मौजूद रहे राजीव गुप्ता, पंकज गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, संतराम गुप्ता, राजू गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, निखिल श्रीवास्तव, अनुज श्रीवास्तव, प्रभात मिश्रा, विपिन गुप्ता, अवधेश गुप्ता, भईया लाल, दानिश खान, बादशाह खान, कुलदीप, गौरव श्रीवास्तव, शुभम गुप्ता, सोनू गुप्ता रामू यादव, विकास त्रिपाठी, विकास गुप्ता, धर्मेंद्र यादव दीपू, आदि लोग मौजूद रहे।
अखिलेश सिंह का प्रवर्तन सिपाही पद पर चयन

हरदोई। गांव में पले-बढ़े अखिलेश कुमार सिंह का चयन परिवहन विभाग में प्रवर्तन सिपाही के पद पर हुआ है। इससे गांव और परिवार में खुशी है। मंगोलापुर निवासी अखिलेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पढ़ाई गांव में ही की। इसके बाद इंटर तक की शिक्षा पीबीआर इंटर कॉलेज तेरवा गौसगंज और स्नातक लखनऊ से किया। पिता विजेंद्र सिंह गांव में खेतीबाड़ी करते हैं। पांच भाई-बहनों में वह सबसे बड़े हैं।
कोचिंग जा रहे छात्र की कार की टक्कर से मौत

हरदोई। कछौना कोतवाली क्षेत्र के नैरा तिराहे के पास शनिवार सुबह लखनऊ-हरदोई नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोचिंग जाने के लिए घर से निकले 19 वर्षीय शिवांश पुत्र रामचंद्र को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कमरे में फंदे पर लटका मिला देवर भाभी का शव
बाढ़ ने फिर बढ़ाई मुसीबत
<nis:link nis:type=tag nis:id=hardoinews nis:value=hardoinews nis:enabled=true nis:link/>
सर्राफा व्यापारी से पांच किलो चांदी लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, दो पुलिस की गोली से घायल
घर में महिला कर्मी को पीटने का वीडियो वायरल, रिपोर्ट दर्ज
हाथ में चप्पल पकड़कर स्कूल जाते हैं बच्चे
एनएचएम संविदा कर्मचारियों के स्थानांतरण की मांग पर संगठन को मिली बड़ी सफलता

हरदोई। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ द्वारा एनएचएम संविदा कर्मचारियों की विभिन्न न्यायोचित मांगों को लेकर प्रदेश के 72 जनपदों में ज्ञापन दिए गए थे। इसी क्रम में संगठन के प्रतिनिधिमंडल की मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश से वार्ता हुई।

वार्ता के उपरांत कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित रिक्त पदों पर स्थानांतरण की मांग पर सकारात्मक कार्यवाही करते हुए आज स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार पात्र संविदा कर्मचारी दिनांक 03 अक्टूबर 2026 से 14 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। संगठन ने इसे प्रदेश के एनएचएम संविदा कर्मचारियों की एकजुटता, संघर्ष एवं लगातार किए जा रहे संगठनात्मक प्रयासों का सकारात्मक परिणाम बताया है तथा इस निर्णय के लिए मिशन निदेशक महोदया का आभार व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह एवं प्रदेश संगठन मंत्री डॉ जावेद खान ने कहा कि संगठन संविदा कर्मचारियों की अन्य न्यायोचित मांगों के समाधान के लिए भी इसी प्रकार मजबूती से प्रयास जारी रखेगा।
गंगा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस पलटी, 17 घायल
जलभराव से निजात दिलाने के लिए सपा नेता ने डीएम से लगाई गुहार
सिस्टम फेल! तीन महीने से पानी में डूबा वैष्णो नगर
ट्रैक्टर पर पहुंचे सपा नेता, जनता ने जनप्रतिनिधियों को सुनाई खरी-खोटी बोली इस बार देंगे सपा को वोट

समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव रामज्ञान गुप्ता ने बताया कि सदर विधानसभा क्षेत्र के वैष्णो नगर मोहल्ले में तीन महीने से कमर तक भरे जलभराव को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जलभराव के कारण पूरा क्षेत्र नरकीय स्थिति में तब्दील हो चुका है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, एम्बुलेंस और मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं और बच्चों का स्कूल जाना पूरी तरह बंद हो गया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी आंखों पर पट्टी बांधे बैठे हैं और पूरी बरसात बीत जाने के बाद भी कोई सुध लेने नहीं आया।मीडिया के कैमरों पर अपना दर्द और गुस्सा बयां करते हुए मोहल्ले वासियों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। निवासियों ने कहा, "वोट लेने के समय नेता हमारे पास नजर आते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद 5 साल तक कोई सुध लेने वाला नहीं होता।"इसी बीच, स्थानीय जनता ने सपा नेता के प्रयासों की सराहना की। मोहल्ले वासियों के अनुसार, सपा नेता कमर तक भरे पानी के बीच खुद चलकर उनकी समस्याओं को सुनने आते हैं और उन्होंने अपने स्तर से दो बार क्षेत्र से पानी निकलवाने तथा गंदगी साफ कराने का काम भी कराया है। इस मदद से प्रभावित होकर जनता ने कहा कि वे इस बार समाजवादी पार्टी को वोट देंगे। आज एक बार फिर सपा नेता ट्रैक्टर पर सवार होकर जलमग्न वैष्णो नगर पहुंचे और स्थानीय निवासियों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने मौके से ही जिलाधिकारी को फोन मिलाकर समस्या से अवगत कराने का प्रयास किया, हालांकि जिलाधिकारी के अर्दली ने फोन उठाया और जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
इस मौके पर मुख्य रूप से धर्मेंद्र यादव दीपू, रामू यादव, रणबीर बहादुर राजवंशी, आशुतोष यादव, विकास, श्याम गुप्ता, सच्चिदानंद त्रिपाठी, विकास त्रिपाठी, शुभम गुप्ता, सोनू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
कार से लखनऊ जा रहे व्यापारी से बदमाशो ने पांच किलो चांदी लूटी
रिमझिम बारिश
बावन मार्ग पर भिठारी के पास हादसा, मां बेटे और दामाद की मौत
मन्नापुरवा पॉवर हाउस में भरा पानी, पंप से निकालने का प्रयास
आफ़त की बारिश, दो की गई जान, कई गिरे मकान
गणेश मूर्ति विसर्जन
भारी बारिश के चलते स्कूल बंद
नए डीएम राहुल पांडेय ने संभाला पदभार
बोले : जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता...

हरदोई।नवागंतुक जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने मंगलवार को कोषागार कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप काम करते हुए जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

डीएम राहुल पांडेय ने कहा कि लोगों की समस्याओं की समय से सुनवाई हो और उनका प्रभावी समाधान कराया जाए, इस पर विशेष जोर रहेगा। इसके साथ ही शासन की सभी प्राथमिकताओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली को जनहित और समयबद्ध समाधान पर केंद्रित रखने की बात कही।
बुढ़वा मंगल पर हनुमान जी का श्रृंगार
हत्याहरण तीर्थ में ममेरे भाइयों की डूबने से मौत
अनुनय झा मुरादाबाद, राहुल पांडेय बने हरदोई डीएम
पति ने घर में पत्नी को मारी गोली, लखनऊ रेफर