ओबरा: सिरसोती में भीषण जलभराव का तहसीलदार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को तत्काल समाधान का दिया निर्देश
Obra, Sonbhadra | Aug 21, 2026 सोनभद्र के बीजपुर क्षेत्र स्थित सिरसोती गांव में भारी बारिश के कारण उत्पन्न भीषण जलभराव की समस्या का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को तहसीलदार अंजनी गुप्ता ने प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जलभराव से जूझ रहे ग्रामीणों से सीधा संवाद कर स्थिति का जायजा लिया और उनकी शिकायतें सुनीं।