बक्सर: जिले के 191830 लाभार्थियों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि
Buxar, Buxar | Aug 10, 2025 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि के बढ़े हुए दर पर डीबीटी के माध्यम से माह जुलाई 2025 का भुगतान किया। इस अवसर पर बक्सर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम डॉक्टर विद्यानंद सिंह समेत अन्य लोग शामिल हुए। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय के माध्यम से राशी 400 से 1100 किया गया है।