बक्सर: चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता, बक्सर के 2 और आरोपी गिरफ्तार; 190 ग्राम हेरोइन बरामद
Buxar, Buxar | Aug 10, 2025 17 जुलाई को हुए बक्सर जिले के चंदन मिश्रा हत्याकांड में पटना पुलिस को फिर सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हाल ही में बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के विजयकांत पांडे उर्फ रुद्रा पांडे और राजेश यादव को पूछताछ के लिए पटना लायी थी। पटना में पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने पुष्टी किया है।