बक्सर: जिले में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत 33 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Aug 10, 2025 जिला में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है जिससे कि जिले में अपराधी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर शनिवार एवं रविवार की दरमियानी रात एवं शनिवार को अभियान चलाया गया. जिसमें जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल 33 लोगों की गिरफ्तारी की गई है. जिन्हे जेल भेज दिया गया.