बक्सर: बिहार पृथ्वी दिवस: वन विभाग ने किया पौधारोपण, लोगों को दिलाई शपथ, पौधों की सुरक्षा का दिया संदेश
Buxar, Buxar | Aug 9, 2025 बिहार पृथ्वी दिवस पर वन विभाग की ओर से स्टेशन रोड स्थित कवलदह पार्क में पौधारोपण रेजर सुरेश कुमार के नेतृत्व में शनिवार को 12:30 बजे अपराह्न में किया गया. साथ ही साथ पार्क आए आम लोग समेत वन विभाग के अधिकारियों ने संकल्प लिया. प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा एवं देखभाल कर वृक्ष बनाने, तालाब को स्वच्छ बनाने समेत अन्य संकल्प लिया गया.