बक्सर: डीएम ने समाहरणालय परिसर से राजस्व महा अभियान जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Buxar, Buxar | Aug 10, 2025 जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ विद्यानंद सिंह के द्वारा समाहरणालय परिसर मे राजस्व महा अभियान के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रविवार को लगभग 1:30 बजे अपराह्न में शुभारंभ किया गया. जिला पदाधिकारी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भूमि संबंधी विवरण को अद्यतन करना एवं आम रैयतों, भू-धारियों को भूमि संबंधी हो रही कठिनाईयों के निवारण हेतु परिमार्जन मे सहयोग करेगा