बक्सर: एमपी हाईस्कूल के खेल मैदान में जिला स्तरीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता का डीएम ने किया शुभारंभ
Buxar, Buxar | Aug 10, 2025 बक्सर स्थित एमपी हाई स्कूल के मैदान में रविवार को जिला स्तरीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम डॉ. विद्यानंद सिंह ने अन्य पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से किया। इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। झिझिया नृत्य कर कलाकारों ने मन मोह लिया। यह प्रतियोगिता बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना द्वारा आयोजित किया गया है।