आनंदपुरी: जूनी टिम्बी में दो वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, घरेलू विवाद में बेटे को जमीन पर पटककर मार डाला
आनंदपुरी थाना क्षेत्र के जुनी टिम्बी गांव में दो वर्षीय मासूम बेटे की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता खेमराज पारगी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करते हुए दोनों मासूम बेटों के साथ मारपीट की थी। इस दौरान दो वर्षीय बेटे ईलेश को उठाकर जमीन पर जोर से पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।