Public App Logo
मसूरी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी गेट के पास बिजली तारों पर गिरा पेड़, फायर टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा लगातार बारिश के बीच गुरुवार दोपहर मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी गेट के समीप कैंपटी फॉल मार्ग पर एक विशाल पेड़ बिजली की तारों पर गिर गया। पेड़ किसी भी समय मुख्य सड़क पर गिर सकता था, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका थी। सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र मसूरी की टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी की मदद से हाइड्रा व जेसीबी मंगवाई। हाइड्रा की सहायता से पेड़ को छोटे-छोटे हिस्सों में काटकर जेसीबी से सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात दोबारा सुचारु हो सका। विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता मनोज पवार ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थी। पेड़ हटाने और लाइन की जांच के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। इस संयुक्त अभियान में फायर सर्विस, विद्युत विभाग, नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी की तत्परता से कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। #cmuttrakhkhand #GaneshJoshi #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #ganesh #uttarakhand #mussoorie #uttrakhand #dehradun - Mussoorie News