
बाजपुर चीनी मिल स्क्रैप घोटाला: गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस | #bazpur #uttrakhand
India | Jul 31, 2026

पुलिस कस्टडी से भाग रहे गैं*गरे*प के आरोपियों पर टूटा भीड़ का कहर, भीड़ से आरोपियों को छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने। #rudrapur #udhamsinghnagar #GangRape #facebookreelsviral #facebookreels #facebookviral #facebookpost #fightcoronavirus #uttrakhand
Behat, Saharanpur | Jul 29, 2026

एलोपैथी ने टेके घुटने तो 'नाड़ी ज्ञान' ने रचा चमत्कार ! ऋषिकेश में जब मिली नई जिंदगी, तो फूट-फूटकर सामने आई दास्तान। सुनिए अनुभव। #NewsUpdate #uttrakhand #aiims #rishikesh Lalitmohan Mishra Jayendra Chand Ramola
Tehri, Tehri Garhwal | Jul 28, 2026

बारिश का फिर कहर: दूसरी बार मलबे में समाया 'पानी वाले बैंड' का रेस्टोरेंट, मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन से लगा जाम मसूरी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने मंगलवार को मसूरी में फिर तबाही मचा दी। मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोलुखेत के पास हनुमान मंदिर क्षेत्र में भारी भूस्खलन से सड़क पर मलबा और बोल्डर आने से करीब एक घंटे तक यातायात ठप रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोक निर्माण विभाग ने दो जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर मार्ग को सुचारु कराया, लेकिन पहाड़ी में दरारें और ढीले बोल्डर बने रहने से दोबारा भूस्खलन का खतरा बरकरार है। बारिश का सबसे बड़ा नुकसान पानी वाले बैंड के पास हुआ, जहां भूस्खलन की चपेट में आकर एक रेस्टोरेंट पूरी तरह मलबे में दब गया। लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया, हालांकि समय रहते बाहर निकलने से अंदर मौजूद लोगों की जान बच गई। रेस्टोरेंट संचालक ऋषभ पवार ने बताया कि 16 सितंबर 2025 की आपदा में भी उनका यही रेस्टोरेंट तबाह हुआ था और तब भी उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि रिटेनिंग वॉल और पहाड़ी पर सुरक्षा कार्य की मांग कई बार उठाई, लेकिन प्रशासन ने अनदेखी की। उन्होंने सरकार और क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है। उधर, पर्यटकों ने सड़क से मलबा हटाकर यातायात जल्द बहाल करने के लिए प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। लगातार बारिश के बीच प्रशासन ने लोगों से संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की है। #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #uttrakhand #ganesh
Mussoorie, Dehradun | Jul 28, 2026

Dehradun आज दिनांक 28/07/2026 की प्रातः कोतवाली प्रेम नगर को नंदा की चौकी के पास पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई, उक्त सूचना पर कोतवाली प्रेम नगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर नंदा की चौकी के पास बनी पुलिया पूर्ण रूप से सुरक्षित मिली तथा भारी बारिश के कारण पुलिया के पास बनी एप्रोच रोड के नीचे से मिट्टी बह जाने से एप्रोच रोड का क्षतिग्रस्त होना पाया गया, उक्त क्षतिग्रस्त मार्ग को संबंधित कार्यवाही संस्था द्वारा ठीक करने का कार्य किया जा रहा है, जल्द ही मार्ग को यातायात के लिए सुचारु किया जाएगा। #DEHRADUN #UTTRAKHAND #BBR #LIVE #UTTRAKHAND #NEWS
Dehradun, Dehradun | Jul 28, 2026