प्रतापगढ़: पटेल नगर में चोरी की अफवाह पर हुई मारपीट, 6 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ के पटेल नगर में संदीप सिंह को चोर बताकर मारपीट करने का मामला सामने आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बुधवार शाम 6 बजे लवकुश पटेल, करण पटेल, शिव पटेल, सिराज अली, महफूज अली और मोहम्मद अनीस को गिरफ्तार किया। अफवाह फैलाने वाले सुनील कुमार यादव को भी पकड़ा गया।