प्रतापगढ़: बबुरहा गांव में शाम ढलते ही चोरों ने घर में घुसकर नगदी समेत लाखों के गहने चुराए
मांधाता थाना क्षेत्र के अंतर्गत बबुरहा गांव में द्वारका प्रसाद मिश्रा के यहां शाम ढलते ही छत के रास्ते घुसे चोरों ने अलमारी तथा अटैची का ताला तोड़कर लगभग डेढ़ से दो लाख के गहने वह अलमारी में रखें रुपए पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर में पूजा करके बुधवार की शाम करीब 7 बजे जैसे ही रिंकू मिश्रा की पत्नी पूजा मिश्रा अंदर प्रवेश किया और देखा कि चोर सामान समेट रहा था।