बंदरा: सोमनाही टोला: पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत हत्था थाना क्षेत्र के सोमनाही टोला से एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। जिसे बुधवार शाम करीब 4 बजे में कोर्ट में पेश कराने के बाद न्यायालय के आदेशानुसार उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान हत्था पंचायत के सोमनाही टोला निवासी अजय पासवान के रूप में हुई है।