मंझनपुर: संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मंझनपुर कलेक्ट्रेट में बैठक सम्पन्न हुई
मुख्य विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शनिवार को समय 3:30 उदयन सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई, ताकि डेंगू, दिमागी बुखार, फाइलेरिया व अन्य वेक्टर जनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।