मंझनपुर: मंझनपुर में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम में कौशाम्बी की 51 ग्राम पंचायतें शामिल, प्रधानों को दी गई गांधी प्रतिमा
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त ग्राम पंचायत योजना का कार्यक्रम मंझनपुर मे शनिवार को संपन्न हुआ है।इस कार्यक्रम में कौशांबी के 51 ग्राम पंचायत को शामिल किया गया है।इन ग्राम पंचायत में टीबी के एक भी मरीज नहीं मिलने पर प्रधानों को गांधी जी की कांस्य प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया है।कड़ा ब्लॉक के कानेमई पंचायत मे दो बार से मरीज नहीं मिलने पर सिल्वर गांधी प्रतिमा दी गई।