मंझनपुर: आपदा से निपटने की तैयारी: एनडीआरएफ ने मंझनपुर तहसील परिसर में किया भूकंप बचाव मॉक ड्रिल
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कौशांबी और 11 वी० वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचक दल (एनडीआरएफ) द्वारा शनिवार को समय 1 बजे तहसील परिसर, मंझनपुर में भूकंप आधारित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार की उपस्थिति में हुए इस अभ्यास में भूकंप के दौरान राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों को परखा गया।