मंझनपुर: मंझनपुर पुलिस कार्यालय में एसपी की जनसुनवाई में 30 से अधिक शिकायतें दर्ज, मौके पर कई मामलों का हुआ निस्तारण
कौशाम्बी एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को समय 1 बजे मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतें सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। कुल 30 से अधिक शिकायती पत्र एसपी को प्राप्त हुए, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।