मंझनपुर: समाजवादी सांसद की सुरक्षा पर संकट, घर पर हुआ हमला—जान से मारने की धमकी, मंझनपुर कलेक्ट्रेट में सौंपा गया ज्ञापन
कौशाम्बी में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 26 मार्च को आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान उनके घर पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके घर का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया और परिवार को धमकाया। जानकारी के अनुसार, सांसद रामजीलाल सुमन के घर के बाहर तोड़फोड़ और गाली-गलौज की गई।