मंझनपुर: महाराणा सांगा पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश, सवर्ण आर्मी ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
कौशाम्बी: समाजवादी पार्टी के सांसद राम जी लाल द्वारा महान योद्धा महाराणा सांगा पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर विरोध तेज हो गया है। शनिवार को समय 12:30 सवर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सांसद की सदस्यता रद्द करने की मांग उठाई है।