पीरो: धनतेरस पर पीरो और चरपोखरी के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, देर शाम तक बाजार रहे गुलजार
Piro, Bhojpur | Nov 6, 2026 धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को पीरो एवं चरपोखरी प्रखंड के बाजारों में खूब चहल-पहल देखने को मिली। सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बाजारों में उमड़ने लगी। दिन चढ़ने के साथ ही बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढ़ती गई। शाम होते-होते बाजार पूरी तरह गुलजार हो गए।