दीपावली की रात किराने की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख; परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट...
#सिद्धार्थनगर। दीपावली की खुशियों के बीच सोनबरसा घाट में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दीपावली की रात किन्हीं कारणों से किराने की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
इस अग्निकांड में परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। दुकान ही परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा थी और इसी के जरिए परिवार का भरण-पोषण होता था। हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मेहनत और संघर्ष के दम पर परिवार का जीवन चलाने वाले लोगों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। जिस दीपावली पर घर में खुशियां और रोशनी होनी थी, उसी रात आग ने परिवार की उम्मीदों को गहरा झटका दे दिया। घटना से क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।