बाह: जान लेवा हमले के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने अलीगढ़ से किया गिरफ्तार
आगरा की थाना बसई अरेला पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कुछ महीने पूर्व में मारपीट, गाली गलौज एवं जानलेवा हमले के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। उक्त मामले में यह अभियुक्त फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।