बाह: जुआरियों एवं सटोरियों को शपथ दिलाकर दिया जा रहा सुधरने का मौका, बाह-बासौनी-पिनाहट में 518 जुआरी किए गए चिन्हित
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा के द्वारा जुआरियों एवं सटोरियों को सुधरने का एक मौका दिया जा रहा है। इसमें जुआरियों एवं सटोरियों को शपथ दिलाकर उनके डोजियर तैयार करवाए गए हैं और बन्धपत्र भरवाकर शपथ दिलवाई गई है। बता दें कि बाह, बासौनी एवं पिनाहट में कुल 518 जुआरी चिन्हित किए गए हैं जिनको शपथ दिलवाकर सुधरने का एक मौका दिया जा रहा है।