बाह: गांव केंद्रपुरा खोड में जंगली जानवर ने खेत में चारा लेने गए किसान पर किया हमला, पीड़ित गंभीर रूप से हुआ घायल
बाह क्षेत्र के गांव केंद्रपुरा खोड में खेत में चारा लेने गए किसान पर जंगली जानवर ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए और लाठी डंडों से जंगली जानवर को खदेड़ा। इसके साथ ही घायल किसान को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।