बाह: गांव करकौली बरी के पास बुजुर्ग किसान को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
थाना मनसुखपुरा पुलिस ने कार्यवाही की है। जिसमें गांव करकौली बरी के पास का एक मामला सामने आया है। एक अज्ञात वाहन के द्वारा गांव करकौली बरी के पास बुजुर्ग किसान को टक्कर मार दी थी। जिससे बुजुर्ग किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। बुजुर्ग किसान को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती भी कराया गया। अब नाती की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन पर मुकदमा दर्ज किया है।