बाह: उधारी के पैसे मांगने को लेकर गांव गजौरा में युवक के साथ की गई मारपीट
थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत गांव गजौरा का एक मामला प्रकाश में आया है। जिसमें एक व्यक्ति की हार्डवेयर एंड मशीनरी की दुकान है। और उन्होंने एक व्यक्ति से अपने दुकान की ही उधारी के पैसे मांगे तो व्यक्ति ने उनके साथ विवाद कर दिया। विवाद में पहले गाली गलौज हुई फिर मारपीट कर दी। पूरा मामला थाना बसई अरेला के गांव गजौरा का है।