बाह: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसडीएम बाह ने मतदान केंद्र पर किया भौतिक संसाधनों का सत्यापन
आगामी लोकसभा चुनाव के चलते शासन प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है। इसी क्रम में एसडीएम बाह सृष्टि सिंह ने बाह के पारना, चतुभुजपुरा, सुरई, नगला इमली के मतदान बूथों के भौतिक संसाधनों का सत्यापन किया है। एसडीएम बाह सृष्टि सिंह को जहां भी कोई कमी दिखाई दी, उसके लिए समय रहते व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए हैं।