उज्जैन: महाकाल मंदिर के पास दर्शनार्थी से मारपीट और चौथ वसूली करने वाला गुंडा गिरफ्तार, भेजा गया जेल ⚖️🚔
उज्जैन के महाकाल मंदिर क्षेत्र में दर्शनार्थियों से अभद्रता करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। 2 सितंबर को एक फूल-प्रसाद विक्रेता संजू उर्फ जयराज बंजारा ने एक दर्शनार्थी से बैग रखने के नाम पर अतिरिक्त पैसे की मांग की। पैसे न देने पर आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर दर्शनार्थी, उसकी पत्नी और बहन के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की, और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। महाकाल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी संजू को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में शामिल एक बाल अपचारी पर भी कार्रवाई की गई है।
#UjjainNews #MahakalTemple #UjjainPolice #CrimeNews #siti24ujjain