उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, घाटों और प्रमुख मार्गों पर तत्काल शुरू होगा लाइटिंग का काम
सिंहस्थ महापर्व-2028 को लेकर उज्जैन में विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्यों में तेजी आ गई है। संभागायुक्त एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने मेला कार्यालय में अधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक की। बैठक में घाटों, प्रमुख मार्गों, चौराहों और धार्मिक स्थलों पर लाइटिंग व्यवस्था के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर तत्काल काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, भू-अर्जन से जुड़े मामलों को समय-सीमा में निपटाने पर भी जोर दिया गया ताकि सड़क और घाट निर्माण जैसे कार्यों में कोई रुकावट न आए। बैठक में उज्जैन विकास प्राधिकरण, नगर निगम और स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति का प्रेजेंटेशन भी दिया गया।
#Simhastha2028 #UjjainDevelopment #GhatLighting #UjjainNews #siti24ujjain