उज्जैन: एसपी प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में गुंडा चेकिंग अभियान जारी, अपराधियों में हड़कंप 🚔🚨
उज्जैन में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस का सघन 'गुंडा चेकिंग अभियान' लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रदीप शर्मा ने खुद मैदान में उतरकर देर रात पेट्रोलिंग करते हुए अभियान की मॉनिटरिंग की। शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान वाहन के दस्तावेजों के साथ आर्म्स एक्ट के तहत भी विशेष चेकिंग की गई। पुलिस की इस लगातार सक्रियता और सख्ती से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि शहर की शांति भंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
#UjjainPolice #GundaAbhiyan #NightPatrolling #UjjainNews #siti24ujjain