उज्जैन: लालपुर में 100 बीघा जमीन पर लहलाई सूरजमुखी की फसल, सेल्फी लेने उमड़ रहे राहगीर 🌻📸
मालवा की माटी में इस बार सोयाबीन के साथ सूरजमुखी (Sunflower) का पीला रंग भी बिखर रहा है। उज्जैन के लालपुर क्षेत्र में युवा किसान ऋषभ पंड्या और उनकी टीम ने 100 बीघा जमीन पर ऑर्गेनिक सूरजमुखी की सफल खेती की है। खेतों में बिछी इन सुनहरी फूलों की चादर को देखकर महाकाल दर्शन को आए श्रद्धालु और राहगीर अपनी गाड़ियां रोककर तस्वीरें और रील्स बनाने को मजबूर हो रहे हैं। यह प्रयोग सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बल्कि किसानों के लिए मुनाफे का नया सौदा भी साबित हो रहा है। 90 से 100 दिनों में तैयार होने वाली इस फसल के तेल और बीजों की राष्ट्रीय स्तर पर भारी मांग है, जिससे मालवा के किसानों को पारंपरिक खेती से हटकर एक नया विकल्प मिला है।
#UjjainNews #SunflowerFarming #OrganicFarming #MalwaAgriculture #siti24ujjain