उज्जैन: भाजयुमो ग्रामीण के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह कड़ोदिया ने संभाला पदभार, प्रभारी मंत्री रहे मौजूद 🚩✨
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) उज्जैन ग्रामीण के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह कड़ोदिया ने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में विधि-विधान से अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल, जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़ समेत कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री डॉ. टेटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हरजीत सिंह जैसे ऊर्जावान और जमीन से जुड़े युवा नेतृत्व से ग्रामीण क्षेत्रों में बूथ स्तर तक संगठन को नई मजबूती मिलेगी और सरकार की योजनाएं घर-घर तक पहुंचेंगी।
#UjjainNews #BJYM #UjjainRural #YouthPolitics #siti24ujjain