उज्जैन: सांदीपनि आश्रम में जन्माष्टमी की भव्य तैयारी, रात 12 बजे जन्म आरती करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 🦚✨
भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में 4 सितंबर को मनाए जाने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। बारिश की संभावना को देखते हुए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए वाटरप्रूफ डोम लगाया गया है। पुजारी राहुल व्यास के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण, बलराम, सुदामा और गुरु सांदीपनि के लिए विशेष नीले रंग के मखमली वस्त्र तैयार किए गए हैं, जिन पर सूरत, जयपुर और कलकत्ता से मंगाए गए रेशमी धागों और मोतियों से बारीक जरदोजी की गई है। रात 12 बजे भगवान की जन्म आरती का विशेष आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होकर भगवान का पूजन करेंगे।
#UjjainNews #KrishnaJanmashtami #SandipaniAshram #CMDrMohanYadav #siti24ujjain