उज्जैन: मॉडल स्कूल में बच्चों ने सीखी मिट्टी के गणेश बनाने की कला, एसपी और विधायक ने भी दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश 🌿🐘
गणेश चतुर्थी पर्व से पहले शहर में पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया जा रहा है। ढांचा भवन स्थित मॉडल स्कूल में लोकमान्य तिलक गणेशोत्सव महाआयोजन समिति द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर में एसपी प्रदीप शर्मा और विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने बच्चों के साथ मिलकर मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं बनाईं। पिछले 12 वर्षों से चल रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य घरों में ईको-फ्रेंडली मिट्टी के गणेश विराजित कर जल और पर्यावरण को सुरक्षित रखना है। अतिथियों ने बच्चों की इस रचनात्मक पहल की सराहना करते हुए सभी से पीओपी की मूर्तियों के बजाय मिट्टी की प्रतिमाएं स्थापित करने का आह्वान किया।
#EcoFriendlyGanesha #UjjainNews #ClayGanesha #EnvironmentProtection #siti24ujjain