राजपुर: बक्सर में बड़ी राहत: रेलवे ओवरब्रिज में दरार के बाद बंद इटाढ़ी रेलवे फाटक 3 महीने बाद खुला
Rajpur, Buxar | Sep 11, 2026 बक्सर नगर के इटाढ़ी रोड रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) में दरार आने के बाद 3 महीने से बंद पड़ा इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग आखिरकार खुल गया है। गुरुवार 11 सितंबर से फाटक पर आवागमन शुरू हो गया है, जिससे जिलेवासियों में खुशी है। रेल प्रशासन ने इसे 6 महीने के लिए अस्थायी रूप से खोला है। बता दें कि 2 जून 2026 को आरओबी का उद्घाटन हुआ था और फाटक को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया।