आज दिनांक-13-10-2026 को जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा पताही प्रखण्ड-सह-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा सर्वप्रथम प्रखंड अंचल आए हुए लोगों से मिलकर उनके आने का करण जाना गया और और उनका आवेदन प्राप्त करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को यथाशीघ्र इसके निष्पादन का निर्देश दिया गया इसी दौरान एक दिव्यांजन व्यक्ति के द्वारा ट्राई साइकिल की मांग की गई जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा उनसे आवेदन कर देने की बात कही गई एवं इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी को यथाशीघ्र उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी के द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पताही को निदेश दिया गया कि प्रखंड अंतर्गत फसल सहायता बीमा का 5% जांच सुनिश्चित करेंगे। आवास से संबंधित लाभुकों का जांच कर नाम जोड्ने की कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
कार्यालय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को कुल 11 लोगों ने आवेदन सौंपा जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक जांच कर प्राप्त आवेदनों का तुरंत निष्पादन करने एवं सम्बन्धित प्रतिवेदन भेजने का निदेश दिया गया।
प्रखण्ड कार्यालय पताही के नजारत का कैशबुक एवं अन्य संचिकाओं का अवलोकन किया गया और इस संबंध में रखरखाव संबंधी जरूरी निर्देश दिए गए।
अंचल अधिकारी पताही को निदेश दिया कि अभियान बसेरा अंतर्गत भूमिहीन लोगों से जो आवेदन अंचल को प्राप्त है उसे यथाशीघ्र जांच कर प्राप्त आवेदनों के विरुद्ध जमीन आवंटित करने की दिशा में अग्रेत्तर कार्रवाई करें और जल्द से जल्द भूमि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
अंचल कार्यालय से संबंधित परिमार्जन,म्यूटेशन एवं अन्य कार्यों से संबंधित रिपोर्ट की जाँच की गई एवं लंबित कार्यों को ससमय निष्पादन का निदेश दिया गया।
प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी पताही से सोलर स्ट्रीट लाईट के बारे में पूछा गया एवं निदेश दिया गया कि प्रखण्ड पताही के सभी वार्डों में सोलर लाइट का जांच करना सुनिश्चित करेंगे।
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि भूमिहीन आंगनबाड़ी केंद्रों को यथाशीघ्र निकट के विद्यालय भवन में शिफ्ट करें। उनसे अन्य समस्याओं से संबंधित प्रतिवेदन की मांग की गई।
प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी-सह- प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से विद्यालय में संचालित एमडीएम की क्वालिटी के बारे में पूछताछ की गई एवं विद्यालय संचालन के टाइम टेबल की जानकारी ली गई। स्कूलों के समय से संचालन का निर्देश दिया गया।
कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को निर्देश दिया गया कि मनरेगा से संबंधित कार्य में किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए एवं कार्यों को ससमय निष्पादित करना सुनिश्चित करें। उन्हें ग्रामीण विकास सम्बन्धी सरकार की योजनाओं के गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि लाभुकों को राशन वितरण ससमय एवं सही वजन के साथ सुनिश्चित कराया जाए एवं प्रतिदिन कहीं न कहीं राशन वितरण का खुद से निरीक्षण करें।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी पकड़ीदयाल मंगला कुमारी भी उपस्थित थीं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar