*मुख्यमंत्री द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में जीआर राशि का ऑनलाइन अंतरण*
*पूर्वी चंपारण जिला में 7732 लाभार्थियों के खाते 5.41करोड़ की राशि का किया गया भुगतान*
श्री सम्राट चौधरी माननीय मुख्यमंत्री बिहार के द्वारा आज दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को बाढ़ प्रभावित परिवारों को निर्धारित राहत सहायता के अंतर्गत जीआर (Gratuitous Relief) राशि का अंतरण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के साथ नगर आयुक्त , अपर समाहर्ता, सहायक समाहर्ता एवं अन्य पदाधिकारीगण समाहरणालय स्थित एनआईसी से ऑनलाइन कार्यक्रम में जुड़े तथा जिले में जीआर भुगतान की प्रगति की समीक्षा की।
आपदा सम्पूर्ति पोर्टल की वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी चंपारण जिले में कुल 7731 लाभार्थियों के खाते में 5,41,17,000 (05 करोड़ 41 लाख 17 हजार) की राशि का अंतरण किया गया।
प्रखंडवार रिपोर्ट के अनुसार, अरेराज में 2963, संग्रामपुर में 2124,केसरिया में 1794 और पहाड़पुर में 850 परिवारों को बाढ़ राहत अंतर्गत प्रत्येक परिवार को ₹7000 की दर से राशि उपलब्ध कराई गई है।
जिला प्रशासन द्वारा शेष लाभार्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन, प्रखंड स्तर से अनुशंसा तथा जिला स्तर पर जांच की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि पात्र लाभार्थियों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार राहत राशि उपलब्ध कराई जा सके। अरेराज अंचल में 2924, संग्रामपुर में 2108, केसरिया में में 1786 एवं पहाड़पुर अंचल में 847 लाभार्थियों का जीआर भुगतान होना अभी शेष है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar