आज दिनांक-12.10.2026 को माननीय न्यायलय में चल रहे त्वरित विचारण/सामान्य विचारण के कांडो की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी की अध्यक्षता में संयुक्त रूप से पुलिस केन्द्र मोतिहारी के सभागार कक्ष में उपस्थित वरीय उपसमाहर्ता सह-विधि प्रभारी, लोक अभियोजक, सभी विशेष लोक अभियोजक, सभी अपर लोक अभियोजक एवं सामान्य विचारण/त्वरित विचारण में कार्यरत पुलिस पदा०/कर्मी/कोर्ट नायब के साथ माह अक्टूबर-2026 का द्वितीय पाक्षिक बैठक का आयोजन किया गया | जिसमें अधिक से अधिक त्वरित विचारण/ सामान्य विचारण में चल रहे विभिन्न कांडों के विचारण उपरांत सजा / निष्पादन के बिंदु पर विस्तृत चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police