*माइक्रो फाइलेरिया के जाँच हेतु जिले भर के लैब टेक्नीशियनों की ट्रेनिंग की शुरूआत*
- रात्रि 10 से 12 तक 25 हजार 200 लोगों की होगी रक्त की जाँच
- फाइलेरिया की पहचान हेतु आवश्यक है जाँच कराना - डीभीडीसीओ
मोतिहारी, 13 अक्टूबर 26
राष्ट्रीय फाइलेरिया मुक्त अभियान के अंतर्गत जिले में नाइट ब्लड सर्वे कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक लोगो के रक्त की जाँच की जाएगी।इसी कार्यक्रम के तहत आज
बुधवार को लैब टेक्नीशियनों व स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण जिले के
सीएस की अध्यक्षता में आयोजित कराया गया। प्रशिक्षण जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ शरत चन्द्र शर्मा, डीभीडीसीओ डॉ निकेश कुमार सिँह, एलटी मास्टर ट्रेनर कमरे आलम,पिरामल जिला प्रतिनिधि मुकेश कुमार के द्वारा प्रशिक्षण कराया जा रहा है।
इस सम्बन्ध में डीभीडीसीओ डॉ निकेश कुमार सिँह ने बताया की राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले भर के 27 प्रखंडो एवं सदर पीएचसी के साथ रात्रि 10 से 12 तक 25 हजार 200 लोगों की रक्त की जाँच कराई जाएगी. उन्होंने बताया की इस बार प्रत्येक साईट पर 300 लोगों की रक्त की जाँच होगी, 1 प्रखंड में 1 सेंटीनल एवं 2 रैंडम साईट बनाए गए है। जाँच में पॉजिटिव लोगों को दवा खिलाई जाएगी,, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की आगामी 10 फरवरी 2027 से सर्वजन दवा सेवन कार्यकम की शुरुआत होगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला प्रतिनिधि, पिरामल के द्वारा भी सभी एल टी को प्रशिक्षण में सहयोग दिया गया है।
मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है फाइलेरिया:
सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार ने बताया कि फाइलेरिया एक परजीवी जनित रोग है। जो मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलता है। आमतौर पर फाइलेरिया के लक्षण शुरू में स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते। इसके लक्षण आने में कभी कभी सालों लग जाते है। प्रायः फाइलेरिया मरीजों में बुखार, बदन में खुजली व सूजन की समस्या दिखाई देती है। इसके अलावा पैरों और हाथों में सूजन, हाथीपांव और अंडकोषों की सूजन, फाइलेरिया के लक्षण हैं। फाइलेरिया हो जाने के बाद धीरे-धीरे यह गंभीर रूप लेने लगता है। इससे बचाव के लिए विभाग द्वारा सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम संचालित किया जाता है। जिसमें 2 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को अल्बेंडाजोल एवं डीईसी की गोली आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में खिलाई जाती है ।
मौके पर प्रभारी डीभीडीसीओ डॉ निकेश कुमार सिँह ,भीडीसीओ सत्यनारायण उरांव, रविंद्र कुमार, राकेश कुमार, चंद्रभानु सिंह, पिरामल के जिला प्रतिनिधि मुकेश कुमार, प्रोग्राम लीडर कमरे आलम, धीरेन्द्र कुमार, सिफार के जिले के प्रतिनिधि सिद्धांत कुमार, पप्पू कुमार, सुमित कुमार, धीरज व अन्य सीएचओ, एलटी, स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department