परिवहन विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त निदेश एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिले में विशेष जाँच अभियान चलाया जा रहा है। उक्त जाँच अभियान में हेलमेट / सीट बेल्ट / ट्रीपल लोडिंग / बिना वैद्य चालक अनुज्ञप्ति का वाहन चालन / खतरनाक ढंग से वाहन चालन/प्रदूषण/बीमा/परमिट /ओवरलोडिंग / फिटनेश / ओवरस्पीड इत्यादि उल्लंघनों पर विशेष रूप से शमन की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 07 अक्टूबर 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक कुल 1000 वाहनों पर मो0-47,99,558/- (सैंतालीस लाख निन्यानबे हजार पाँच सौ अनठावन) रू० शमन किया गया है। विशेष जाँच अभियान नियमित रूप से चलता रहेगा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Transport Department, Government of Bihar