मड़ावरा: मड़ावरा में मौन परमा पर्व के उपलक्ष्य में मौनियाओं की टोली ने शालाजी मंदिर के पास किया परंपरागत नृत्य
मड़ावरा में मौन परमा पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को दोपहर करीब 1बजे मौनियाओं की टोली ने पारंपरिक भेषभूषा में नृत्य किया और भगवान कृष्ण जी से सम्बंधित गीतों पर हाथ में मोर पंख लेकर नृत्य किया। यह नृत्य समूचे बुंदेलखंड में मौन रहकर करते हैं और उनके साथ चलने बाले लोग ढोल नगरिया आदि वाद्ययंत्रों के साथ गीत गाते हैं।