टीकमगढ़: मवई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर आयोजित, एसडीएम ने किया निरीक्षण
एसडीएम लोकेंद्र सिंह सरल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मवई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सुचारू रूप से संचालन हेतु ग्रामीण क्षेत्र से गर्भवती महिलाओं को प्रसव हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान शिविर में कुल ओपीडी में देखे गए मरीज की संख्या 303 रही।