टीकमगढ़ बानपुर रोड पर एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम जमुना रैकवार बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति बाइक से टीकमगढ़ से अपने गांव जा रहा था रास्ते में टीकमगढ़ बानपुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वह घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।