टीकमगढ़: टीकमगढ़ के जग्गा चौराहे पर दो बैलों की लड़ाई में एक महिला घायल, एसडीओपी ने अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया
शहर में आवारा बैलों का आतंक जारी है। आए दिन घटनाएं सामने आ रही हैं। पहले भी बैलों की लड़ाई में कई लोग घायल हो चुके हैं।यह मामला टीकमगढ़ शहर के जग्गा चौराहा का है जहां पर दो बैल आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक महिला बैलों की लड़ाई की चपेट में आ गई और घायल हो गई। घटना स्थल से एसडीओपी राहुल कटरे गुजर रहे थे। उन्होंने घायल महिला को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया है।