टीकमगढ़: कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी का विरोध, कांग्रेस ने कोतवाली थाने में ज्ञापन सौंपा
टीकमगढ़ में मंत्री विजय शाह की ओर से भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी का विरोध बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस में गुरुवार को टीकमगढ़ में प्रदर्शन किया। कांग्रेस के जिला महामंत्री पार्थ सिंह देव ने गुरुवार शाम करीब 6:00 बजे कोतवाली थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सोपा।