टीकमगढ़: छिपरी गांव में दो भाइयों पर हमला, आधा दर्जन लोगों ने की मारपीट, जिला अस्पताल रेफर
टीकमगढ़ जिले के छिपरी गांव में दो भाइयों के साथ मारपीट हुई है। घायलों के नाम राहुल और प्रमोद बताए गए हैं। परिजन ने बताया कि गांव के ही लगभग आधा दर्जन लोगों ने जमीनी विवाद को लेकर राहुल और प्रमोद के साथ गाली गलौज कर जमकर मारपीट की जिससे दोनों भाई घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।