Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
आग
Up
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
पटना
chandrakantnirala
Previous slide
Next slide
हिंदी ने दिखाए संस्कृति, विचार और प्रतिभा के रंग, ब्रह्मपुर डिग्री कॉलेज में हिंदी दिवस पर छात्र-छात्राओं ने बिखेरी रचनात्मकता .. खबर कमेंट बॉक्स में
Buxar, Buxar
| Sep 15, 2026
MORE NEWS
12 दिन तक गूंजता रहा ‘कृष्ण नाम’, बलिहार की ठाकुरबाड़ी में भक्ति का ऐसा रंग कि झूम उठे श्रद्धालु .. खबर कमेंट बॉक्स में
Buxar, Buxar | Sep 15, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 15 सितम्बर 2026 आज दिनांक 15 सितम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त उपस्थिति में इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत बिझौरा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में सम्मिलित हुए। जिला पदाधिकारी के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों एवं समस्याओं को सुना। शिविर में मुख्य रूप से राजस्व (दाखिल-खारिज, भूमि विवाद), लोक शिकायत निवारण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, पेयजल, बिजली तथा पंचायती राज से संबंधित मामले प्राप्त हुए। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए संबंधित मामलों पर विभागीय नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा आयोजित सहयोग शिविर में जिला पदाधिकारी द्वारा बिझौरा पंचायत के विभिन्न लाभुकों को वासगीत पर्चा, आयुष्मान कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। जिला पदाधिकारी ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी योग्य लाभुक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन आम जनता के द्वार पर आकर उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 15, 2026
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary Bihar Education Department जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 15, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जनसंपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 15 सितम्बर 2026 जिला पदाधिकारी बक्सर की अध्यक्षता में युवाओं के साथ संवाद आज दिनांक 15 सितम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जिले के युवाओं के साथ एक व्यापक और प्रेरणादायक संवाद कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई। इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा, रचनात्मकता और नवीन विचारों को बक्सर जिले के समग्र विकास गतिविधियों में शामिल करना तथा प्रशासन एवं युवाओं के बीच सीधा संवाद स्थापित करना था। जिला पदाधिकारी ने कहा कि युवा वर्ग किसी भी क्षेत्र की प्रगति की रीढ़ होता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बक्सर के विकास में युवाओं की सहभागिता केवल प्रतीकात्मक नहीं होनी चाहिए, बल्कि जमीनी स्तर पर उनके रचनात्मक सुझावों के दृष्टिगत समर्पित कार्य किया जाना चाहिए। संवाद के दौरान पर्यटन, स्वच्छता, नवाचार एवं विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। संवाद सत्र में उपस्थित युवाओं ने बक्सर के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व को बढ़ावा देने एवं पर्यटन स्थलों के विकास के संबंध में अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए गये। जिला पदाधिकारी ने युवाओं द्वारा रखे गए प्रत्येक सुझाव को गंभीरतापूर्वक से सुनते हुए उन्होंने आश्वस्त किया कि जो भी सुझाव प्रशासनिक एवं व्यावहारिक रूप से संभव हैं, उन्हें संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के लिए अग्रेषित किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने जिले के युवाओं से आह्वान किया कि वे बढ़-चढ़कर प्रशासनिक गतिविधियों और आगामी अभियानों में हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन युवाओं के हर सकारात्मक विचार को एक ठोस पहल और परिणाम में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 15, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 15 सितम्बर 2026 ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर नगर निकायों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश आज दिनांक 15 सितम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी, बक्सर श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। आगामी 17 सितम्बर से प्रारंभ होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पदाधिकारी ने सभी नगर निकायों को वार्ड स्तर तक पूरी तरह मुस्तैद एवं सजग रहने का निर्देश दिया। अभियान के तहत महत्वपूर्ण घाटों, मंदिरों एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर विशेष साफ-सफाई तथा दीप प्रज्वलन हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। शहरी क्षेत्रों में जल-जमाव की समस्या के समाधान हेतु नालों की नियमित उड़ाही एवं साफ-सफाई तथा डोर-टू-डोर कचरा उठाव को शत-प्रतिशत प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया। सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को चौक-चौराहों पर लाइटिंग एवं पेंटिंग कराने तथा सिविल सर्जन, बक्सर से समन्वय स्थापित कर सदर अस्पताल परिसर में भी पेंटिंग कार्य सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाने की हिदायत दी। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 15, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 15 सितम्बर 2026 आज दिनांक 15 सितम्बर 2026 को उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि सिमरी प्रखंड अंतर्गत राजपुर कला पंचायत, अपर समाहर्त्ता बक्सर श्री अरुण कुमार सिंह राजपुर प्रखंड अंतर्गत मटकीपुर पंचायत एवं अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर श्री शशिकांत पासवान नावानगर प्रखंड अंतर्गत बाबूगंज इंग्लिश पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का अनुश्रवण किया गया। सहयोग शिविर में वरीय पदाधिकारियों ने स्वयं आम लोगों की समस्याओं से रूबरू होते हुए उनसे सीधा संवाद स्थापित किया। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जिसके आलोक में पदाधिकारियों के द्वारा नियमानुसार समयबद्ध निष्पादन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए वरीय पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का पारदर्शी तरीके से निवारण करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने उपस्थित प्रखंड एवं पंचायत स्तर के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शेष आवेदनों का निपटारा तय समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए और कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सहयोग शिविर में मुख्य रूप से राजस्व, पंचायती राज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आपूर्ति, स्वास्थ्य, मनरेगा और जनवितरण प्रणाली से जुड़े मामलों पर जन सुनवाई की गई। ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के लिए अलग अलग विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए गए थे। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर का अनुश्रवण किया गया। सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं लाभुकों ने भाग लिया एवं अपनी समस्याएं एवं सुझाव पदाधिकारियों के समक्ष रखा। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को अपने पंचायत क्षेत्र में ही विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक सहयोग प्राप्त हुआ। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #buxarcity #buxarjila #BuxarNews #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 15, 2026
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी हेतु:- जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी बक्सर @followers @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Minority Welfare Department, Govt. of Bihar जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 15, 2026
न्यूज बुलेटिन बक्सर : 15 सितंबर 2026
Buxar, Buxar | Sep 15, 2026